फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध-संबंधों में युवक की हत्याकर शव कूंए में फैंका, हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
आगरा। मृतक लबकुश का फाइल फोटो - फोटो : Agra Dehat
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। आठ दिन पूर्व थाना पचोखरा के गांव नगला गंगाराम से लापता युवक का शव आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र मुढ़ी के चौराहे के पास कुएं से बरामद हुआ। युवक की गांव की ही एक महिला से विवाहेतर संबंधों के चलते हत्या की गई। पुलिस ने महिला के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। खंदौली पुलिस ने मृतक के शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव नगला गंगाराम निवासी लवकुश (32) पुत्र रामप्रकाश शर्मा विगत पांच अगस्त को घर से निकला था। इसके बाद तो फिर वह लौटकर घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं लगने पर लवकुश के भाई रामू ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में लवकुश के गांव की महिला से संबंध होने की जानकारी हुई। इस पर पुलिस ने महिला के पति कुलदीप शर्मा से पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने लवकुश की हत्या करने की बात कही। उसने बताया कि उसने अपने साले के साथ मिलकर पांच अगस्त को उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुलदीप की निशानदेही पर आगरा के थाना खंदौली स्थित गांव नगला हसनपुर से लवकुश का शव बरामद किय। पुलिस ने आरोपी कुलदीप को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें