फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन युवक को हथियारों के बल पर किया अगवा, मारपीट कर फ्लाईओवर से फैंका

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। पुरानी रंजिश में बाइक सवार युवकों ने एक युवक को हथियारों के बल पर अगवा कर बंधक बना लिया। आरोपियों ने मारपीट कर युवक को फिरोजाबाद हाईवे स्थित जरौलीकलां के समीप फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। गंभीर हलत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में तीन नामजद सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। टूंडला क्षेत्र के गांव बसई निवासी मोहित पुत्र अशोक कुमार को बुधवार सुबह राजा का ताल निवासी शशांक यादव ने फोनकर बसई मोड़ बंबा के पास बुलाया। परिचित होने पर मोहित बताए स्थान पर पहुंच गया। आरोप है कि यहां पहले से मौजूद शशांक, गणेश और उसके साथियों ने पिस्टल व तमंचे के बल पर उसे अगवा करते हुए बंधक बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी मोहित के साथ मारपीट कर उसे गांव जरौलीकलां स्थित फ्लाईओवर पर ले गए। यहां मारपीट के बाद उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया। शोरशराबा सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मदद को दौड़े तो आरोपी भाग खड़े हुए। घायल को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर मोहित के परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मोहित के पिता अशोक कुमार ने कहा कि विगत 20 जनवरी को भी गणेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहित के साथ मारपीट की थी और मोहित के विरुद्ध ही रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। इसमें उसने अपनी जमानत भी कराई थी। तभी से गणेश लगातार उसे देख लेने की धमकी दे रहा था। घायल मोहित के पिता अशोक कुुमर ने गणेश, भोला व शशांक सहित एक दर्जन लोगों के विरुद्ध पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने शशांक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें