फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह बाद भी दिव्यांग का सुराग नहीं, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। सात माह पूर्व लापता दिव्यांग का अभी तक सुराग नहीं लग सका है और सात माह बाद ससुराल पहुंची उसकी पत्नी घर में ताला लगाकर सामान ले जाने लगी। इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची दिव्यांग की बहन की भाई की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बसई निवासी कन्हैया पुत्र वीरेंद्र सिंह दिव्यांग है। उसकी मां अर्धविक्षिप्त और पिता का देहांत हो चुका है। उसकी शादी कुछ वर्ष पूर्व सीमा नाम की युवती से हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे एक लड़की तीन वर्ष और एक लड़का भी है। विगत सात माह पूर्व दिव्यांग अचानक घर से लापता हो गया। इसके बाद सीमा अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई। सात माह बाद रविवार को दिव्यांग की पत्नी सीमा शनिवार दोनों बच्चों और एक व्यक्ति के साथ गांव बसई पहुंची और मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे सामान को लेकर जाने लगी।
इस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और दिव्यांग की बहन सुमन को बुला लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीमा से पूछताद के बाद पुलिस ने बताया कि सीमा अपने साथ आए व्यक्ति के साथ फतेहाबाद में रह रही है। दिव्यांग की बहन सुमन ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें