फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी पर दो महिलाओं की चेन पार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना टूंडला के अंतर्गत मां वैष्णोदेवी धाम पर चेन स्नेचर गिरोह ने दो महिलाओं के गले से चेन पार कर दी। इस दौरान एक महिला को चेन स्नेचर गिरोह का सदस्य बताकर पिटाई कर दी। जानकारी पर पहुंची पुलिस महिला को टूंडला थाने ले गई। मैनपुरी जिला के थाना एवं कसबा घिरोर निवासी अक्षय जैन अपनी पत्नी अंजली जैन एवं परिवार के साथ नवरात्र में मां वैष्णोदेवी धाम उसायनी पर दर्शन करने शनिवार को आए थे।
विज्ञापन

तभी किसी ने अंजली के गले से सोने की चेन पार कर दी। अंजली ने गले में सोने की चेन गायब देख शोर मचाया तो परिजनों ने तत्काल मौके से एक महिला को पकड़ लिया और चेन स्नेचर बताते हुए पिटाई कर दी। इसको लेकर काफी हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी महिला को पकड़कर राजा का ताल पुलिस चौकी पर पहुंची, जहां से उसे टूंडला थाने भेज दिया गया। वहीं चनौरा निवासी एक महिला की गले से भी चेन पार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें