मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के साथ तहेरा भाई डरा धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। इस बीच किशोरी चार माह की गर्भवती भी हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपने ही चाचा की बेटी के साथ डरा धमकाकर दुष्कर्म करता। करीब चार महीना पहले किशोरी गर्भवती हो गई, लेकिन डर की वजह से इस बात को वह दबाए रही। परिजनों को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी। युवक को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह भी बचने का तरीका ढूंढने लगा, लेकिन किशोरी के गर्भवती होने का पता आखिरकार घरवालों को चल गया। जब किशोरी से जानकारी ली तो उसने रिश्तेदार युवक का नाम बताया।ह्य नाम सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। सोमवार शाम को शिकायत लेकर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
आरोपी किशोरी का तहेरा भाई है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर कोतवाली