फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक ने प्रधानाध्यापक को फोन पर क्यों दी गालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। (मैनपुरी) स्कूल में बच्चों को आयरन की गोलियां खाने को दी गईं। एक बच्चे को उल्टी दस्त हुआ तो अभिभावक ने प्रधानाध्यापक को फोन पर जमकर गालियां दीं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव देवकली स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक कमल किशोर ने खंड शिक्षाधिकारी के निर्देश पर सात जनवरी को विद्यालय के बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाईं थीं। शाम को प्रधानाध्यापक के मोबाइल पर विद्यालय में पढ़ने वाले एक बच्चे के अभिभावक ने फोन किया। आरोप लगाया कि दवाई खिलाने से बच्चे को उल्टी दस्त होने लगे हैं। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि उनसे गाली-गलौज की गई। प्रधानाध्यापक ने जब चिकित्साधीक्षक मुनींद्र चौहान से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उल्टी दस्त सर्दी से हो सकते हैं। आयरन की गोली से नहीं होंगे। प्रधानाध्यापक ने आरोपी अभिभावक के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें