फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े का मामला निपटाने गए पुलिसकर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। क्षेत्र के ग्राम ताजपुर तिगरा में सोमवार देर शाम को मारपीट की शिकायत पर पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को मुकेश कुमार निवासी ताजपुर तिगरा का छोटे भाई रामरतन से झगड़ा हो गया। इसके बाद छोटा भाई बड़े भाई से मारपीट करने लगा। बड़े भाई ने मामले की शिकायत यूपी 100 को दी, शिकायत पर पीआरवी मौके पर पहुंच गई। जब पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी छोटे भाई से पूछताछ करने लगा तो आरोपी ने हाथ में डंडा लेकर चालक शिव सरोज तथा एचसी अशोक कुमार पर हमला कर दिया। जिससे दोनों के चोटें आ गईं। लेकिन पुलिस कर्मियों ने आरोपियों को पकड़ लिया। पीआरवी कर्मियों ने आरोपी को पटियाली कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीआरवी चालक अशोक कुमार ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि भाइयों के विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। छोटे भाई ने पुलिस पर हमला कर दिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2019 में पुलिस पर हमले-
- 15 अप्रेल को पटियाली के जासमई में पर हमले में कई पुलिस कर्मी चुटैल हो गए थे
- 11 जूून पटियाली भरगैन में गोतस्करों को पकडऩे गई पुलिस पर हुआ हमला
- 1 जुलाई सहावर के दमपुरा में मुलजिम पकडऩे गई पुलिस पर हमला
- 21 अक्टूबर पटियाली के ताजपुर में भाइयों के विवाद पर पहुंची पुलिस पर हमला दो घायल
भाइयों के झगड़े की खबर पर पुलिस गांव में पहुंची थी, पुलिस के पहुंचने पर एक भाई के द्वारा मारपीट करने से पुलिस कर्मियों के चोट आ गई। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सुशील घुले, पुलिस अधीक्षक,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें