फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़ कर 1.65 लाख रुपये के आभूषण-नकदी चोरी

विज्ञापन
े19एमएनपी-23-भोगांव में घर में चोरी की घटना का निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
भोगांव। मैनपुरी रोड स्थित मकान से रविवार रात चोर करीब 1.65 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। सोमवार सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी रोड के पास रामगोपाल सिंह अपने परिवार के साथ रहता है। रविवार रात रामगोपाल अपने परिवार के साथ सो रहे थे। देररात चोर घर के पीछे लगी बल्लियों के सहारे घर में घुस आए और कमरे में लगे ताले तोड़कर पूजा की अलमारी में रखी करीब 65 हजार की नकदी और दूसरे कमरे से एक लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। चोर घर में रखा एक मोबाइल भी चुरा ले गए।
सोमवार सुबह जानकारी पर रामगोपाल सिंह पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगाें का कहना है कि चोर लगातार क्षेत्र में चोरी की वारदात अंजाम दे रहे हैं लेकिन खुलासे के नाम पर पुलिस के हाथ खाली है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें