फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसीकलां पुलिस ने आठ बदमाश पकड़े, 15 बाइकें व हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। कोसीकलां पुलिस ने नवीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में डकैती की योजना बनाते आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 15 चोरी की बाइकें और हथियार बरामद किए गए हैं। यह बाइकें हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के जिलों से चुराई गई हैं।
विज्ञापन

कोसीकलां पुलिस को सूचना मिली कि नवीपुर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश एकत्रित हैं। पुलिस ने आठ बदमाशों को पकड़ लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि पकड़े गए गुलशन निवासी अजीजपुर कोसीकलां, अंकित निवासी अजीजपुर कोसीकलां, सौरभ निवासी बरहाना कोसीकलां, देवेंद्र निवासी गिर्राज कॉलोनी कोसीकलां, अशफाक निवासी मीनानगर कोसीकलां, अनुज निवासी अजीजपुर कोसीकलां, जैकी निवासी दौताना छाता और कृष्णा निवासी अजीजपुर कोसीकलां हैं।
इनके कब्जे से हरियाणा, राजस्थान और यूपी के जिलों से चुराई गईं 15 बाइकें, दो तमंचे, एक बंदूक, चार कारतूस और एक चाकू बरामद हुआ है। यह काफी शातिर बदमाश हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के साथियों की तलाश में दबिश
सीओ छाता जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने कुछ और अपने साथियों के नाम बताए हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। हर हाल में वाहन चोरी, लूट आदि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। टीम में एसएचओ प्रमोद पंवार, एसआई देवपाल सिंह, एसआई मनिंद्र सिंह, एसआई रोहित कुमार, एसआई अमित आनंद आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें