फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार बंदियों की तलाश में पुलिस भी हुई फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना काल में जिला कारागार से छोड़े गए 21 बंदी अभी तक वापस नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन ने इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन को पत्र लिखा। बावजूद इसके पुलिस भी अभी तक इन बंदियों की तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में जिला कारागार से 37 बंदियों को पैरोल पर निर्धारित समय अवधि के लिए छोड़ा गया था। तय सीमा पर सभी को वापस जेल में आना था। लेकिन 15 नवंबर को अंतिम तारीख बीतने तक कुल 16 बंदी जिला कारागार आ गए थे। इनमें से चार जेल से छूट कर जा चुके हैं।
तकरीबन दो माह का समय बीतने को है, लेकिन बाकी के 21 बंदी अभी तक जेल नहीं आए। जेल अधीक्षक की ओर से संबंधित थाना पुलिस से फरार बंदियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने को लेकर निर्देश भी दिए गए। अभी तक पुलिस उनकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

पैरोल पर छोड़े गए 21 बंदी समय सीमा समाप्त होने के बाद भी जेल नहीं लौटे। उनकी गिरफ्तारी को लेकर संबंधित थाना पुलिस से सहयोग मांगा गया है। - हरिओम शर्मा, जेल अधीक्षक
विज्ञापन

-37 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था
-16 बंदी ही निर्धारित समय पर वापस आए
-04 बंदियों को जमानत मिल चुकी है
-21 बंदी अभी तक फरार चल रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें