फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरखुरानों ने महिला से डेढ़ लाख के गहने और नकदी की पार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी एक महिला मायके से ससुराल लौटते समय बस में जहरखुरानी की शिकार हो गई। जहरखुरान महिला के डेढ़ लाख रुपये के आभूषण और 11 हजार रुपये की नकदी पार कर ले गए। काफी तलाश के बाद महिला परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती मिली।
विज्ञापन

रठेरा निवासी सुरेंद्र सिंह फौजी की 55 वर्षीय पत्नी आशा देवी सोमवार को जनपद हरदोई के गांव हरपालपुर स्थित अपने मायके से गांव रठेरा लौट रही थीं। सोमवार दोपहर वह फर्रुखाबाद से रोडवेज बस में सवार हुईं लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह परिजन जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां महिला भर्ती मिली।
जानकारी पर बताया गया कि महिला को पुलिस ने सोमवार शाम ईशन नदी पुल से बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों के अनुसार, महिला जहरखुरानी का शिकार हुई थी। होश में आने पर आशा ने बताया कि जहरखुरान उसे बेहोश कर सोने की जंजीर, अंगूठी, कुंडल और चांदी की तोड़ियां पार कर ले गए। पीड़िता ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें