फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए इनामी अपराधियों के पोस्टर

विज्ञापन
पीडब्लूडी कार्यालय के बाहर इनामियों का चस्पा पोस्टर - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगवाए गए। भाजपा नेता हत्याकांड में नामजद दोनों आरोपियों पर डेढ़ लाख रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

भाजपा के नेता मदन चौहान की एक जनवरी 2017 को भाड़े के शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। फायरिंग के दौरान एक कर्मी व शूटर की भी मौत हो गई थी। मामले में नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन नामजद आशू गौर तीन साल बीतने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है।
एडीजी की ओर से हाल ही में आशू गौर की गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया है। मामले में फरार चले रहे गुड्डू चौहान पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। एसपी ने बताया कि जन सहयोग के साथ ही पुलिस की टीमें गिरफ्तारी के प्रयास कर रहीं हैं। इनामी अपराधियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें