फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में वृद्ध दंपती के बैग से निकाले 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। स्टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार को वृद्ध दंपती के बैग से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी दिखाने के लिए कहा, लेकिन पासवर्ड पता न होने के चलते कर्मचारी फुटेज नहीं दिखा सके। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुतूपुर निवासी पूर्व सैनिक केदार सिंह अपनी पत्नी कृष्णा देवी के साथ स्टेट बैंक आए थे। करीब 12 बजे बैंक से 50 हजार रुपये निकालने के बाद दंपती ने एक बैग में रख लिए थे। दंपती के अनुसार बैग कैश काउंटर के पास रखा था। दंपती पासबुक को अपडेट कराने के लिए लाइन में लगे थे। इस बीच किसी ने बैग में ब्लेड से काटकर रुपये निकाल लिए। पासबुक अपडेट कराने के बाद जब दंपती बैग लेकर चले तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जानकारी होते ही दंपती ने शोर मचा दिया। बैंक में आए उपभोक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच करने पहुंची। जब बैंक कर्मियों से सीसीटीवी फुटेज दिखने के लिए कहा तो कर्मियों ने कहा कि उनके पास पासवर्ड नहीं है। पुलिस का कहना है कि पासवर्ड मिलने के बाद चोर की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें