फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहेत्तर संबंधों के चलते की गई थी बबलू की हत्या

विज्ञापन
करहल पुलिस की हिरासत में बबलू हत्याकांड का आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव कमलपुर निवासी बबलू हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया है। बबलू की हत्या एक महिला से विवाहेतर संबंधों के चलते की गई थी। महिला के पुत्र ने पिता और मामा के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया था। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर खुलासा के संबंध में जानकारी दी। पुलिस ने गिरफ्तार पिता और पुत्र को जेल भेजा है। वहीं आरोपी मामा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एएसपी मधुवन कुमार ने शुक्रवार को थाने में प्रेसवार्ता के दौरान तीन अगस्त को गांव कमलपुर में हुए बबलू उर्फ लट्ठा हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि बबलू की सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान गांव निवासी सोनू पुत्र रामनरेश का नाम प्रकाश में आया। मोबाइल सर्विलांस के जरिए भी सोनू पर पुलिस का शक पक्का होता गया।
पुलिस ने जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करने की बात कबूल की। उसने बताया कि बबलू उर्फ लट्ठा का परिवार की एक महिला से विवाहेतर संबंध हो गए थे। यह बात उसने पिता रामनरेश व मामा रक्षपाल निवासी गांव तिसौली बिछवां को बताई। बदनामी से बचने के लिए उन लोगों ने हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

तीन अगस्त की रात जब बबलू खेत पर पानी लगाने गया तो सोनू ने तमंचा से कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के उद्देश्य से शव को एक व्यक्ति के खेत में मेड़ के पास फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं आरोपी मामा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें