फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरेया निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

विज्ञापन
बीपी यादव (फाइल फोटो) - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र में बिधूना चौराहा के पास किराए के मकान में रह रहे औरैया निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव घर के कमरे से बरामद हुआ। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पत्नी पर संदेह जताते हुए आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जनपद औरैया के थाना एरवा कटरा क्षेत्र के गांव कटइया निवासी 24 वर्षीय बीपी यादव पुत्र नेत्रपाल सिंह किशनी में विधूना चौराहे के पास दो माह से किराए पर रह रहा था। उसके साथ पत्नी शिवानी भी रह रही थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसने शिवानी से प्रेम विवाह किया था। यहां वह अंडे का ठेल लगाकर गुजर बसर कर रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन दंपती के बीच झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी दोनों आपस में झगड़े थे।
इसके बाद शनिवार की रात बीपी यादव की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को पत्नी शिवानी ने बताया कि पति शाम के समय एक युवक के साथ गए थे। जब घर लौटे तो वह शराब के नशे में थे। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी, तो उसने भी थप्पड़ मार दिया था। कुछ देर बाद उल्टियां होने से बीपी यादव की मौत हो गई। पत्नी शिवानी ने आरोप लगाया कि किसी ने शराब में जहर देकर हत्या की है। उधर मृतक की बहन प्रांशी व भाई पुष्पेंद्र ने शिवानी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद पुलिस शिवानी को पूछताछ के लिए थाने ले गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद आया था घर
मृतक के परिजनों ने बताया कि बीपी यादव नोएडा में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। पत्नी शिवानी भी साथ रह रही थी। लॉकडाउन के चलते वह घर लौट आया था। दो जून से वह विधूना चौराहा के पास किराए का मकान लेकर रह रहा था।
- मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। मृतक के परिजनों ने शक जाहिर करते हुए आरोप लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें