फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसैत में रंगबाजी को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव बसैत में शनिवार रात रंगबाजी को लेकर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। मामले में प्रधान के पति ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं मामले में रविवार सुबह दूसरे पक्ष ने प्रधान के पति के खिलाफ तहरीर दी। मामले में अनुसूचित जाति के ग्रामीणों की ओर से भी तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांव बसैत में शनिवार रात करीब नौ बजे अचानक कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। गोलियां चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों में छिप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। मामले में प्रधान प्रभा पांडेय के पति राजीव पांडेय ने गांव निवासी चक्रेश चतुर्वेदी उर्फ मोनू के खिलाफ फायरिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
वहीं रविवार सुबह थाने पहुंची चक्रेश की पत्नी संगीता ने प्रधानपति और उनके भाइयों पर गाली गलौज व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति की गैर मौजूदगी में प्रधान के पति ने बाहर से गुर्गे बुलाकर फायरिंग कराई और पति पर झूठा मुकदमा लिखा दिया गया है। वहीं घटना को लेकर गांव के सुधीर कठेरिया और इंद्रेश ने प्रधानपति व उनके भाइयों पर दरवाजे पर आकर जातिसूचक गालियां देते हुए फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में एक जमीन पर निर्माण को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चला आ रहा है।
विज्ञापन

संगीता और ग्रामीणों की तहरीर पर एसआई जितेंद्र यादव को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जैकब फर्नांडीस, प्रभारी थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें