मैनपुरी। खुले पड़े बिजली के बॉक्स को बंद कराने के बाद अब विभाग ने क्षतिग्रस्त बॉक्स को बदलवाने का काम शुरू कर दिया है। अमर उजाला ने खुले पड़े और क्षतिग्रस्त बॉक्स के मुद्दे को अपनी खबरों के माध्यम से प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद बिजली विभाग ने इन्हें बदलवाने का निर्णय लिया।
शहर में अंडरग्राउंड बिजली की लाइनों में कनेक्शन देने के लिए डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स (डीबी) लगाए गए हैं। अनदेखी के चलते इन बॉक्स के दरवाजे या तो खुले पड़े हैं या टूट चुके हैं। इससे एक ओर बिजली चोरी हो रही है तो वहीं दूसरी और जान का भी खतरा बना हुआ है। इसे लेकर अमर उजाला ने खबर प्रकाशित की थी।
इसके बाद अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल ने प्रथम चरण में खुले पड़े बॉक्स को बंद कराने का आदेश दिया था। वहीं दूसरे चरण में खराब बॉक्स को बदला जाना था। रविवार से खराब बॉक्स को बदलने का काम अब शुरू हो गया है। सबसे पहले कचहरी रोड पर बॉक्स बदले गए। दिन भर कर्मचारी काम में जुटे रहे। पूरे शहर में अब ये बॉक्स बदले जाएंगे।
बॉक्स बदलने का काम शुरू
खराब हो चुके बॉक्स बदलने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही पूरे शहर में बॉक्स सही करा दिए जाएंगे। - मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।