फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या की सूचना पर गांव अंबरपुर दौड़ा पुलिस अमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अंबरपुर पतारा में बच्ची की पीट-पीटकर हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल की ओर दौड़ी। गांव पहुंचने के बाद पता चला कि बच्ची की बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई थी। पारिवारिक झगड़े के चलते भाई पर आरोप लगाया गया था। पोस्टमार्टम से इनकार किए जाने के बाद पुलिस लौट गई।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव अंबरपुर पतारा निवासी राजू जाटव की आठ वर्षीय पुत्री अंकी कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। बुधवार को सैफई में बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस बीच किसी के कहने पर राजू ने अपने भाई रतन कुमार पर मारपीट के बाद छत से धक्का देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही सीओ करहल अशोक कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
प्रभारी निरीक्षक रमाकर सिंह ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि बच्ची करीब 25 दिन पहले छत से गिर गई थी। उसे बुखार भी आ रहा था। एक सप्ताह से उसकी तबियत ज्यादा खराब थी। ग्रामीणों ने बताया कि बच्ची की मौत बीमारी के चलते हुई है। विवाद के चलते भाई पर आरोप लगाया गया था। इस बीच ग्रामीणों ने राजू को समझाया। राजू की ओर से लिखित रूप में पोस्टमार्टम न कराए जाने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस वहां से वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पिता को सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें