मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में शनिवार को एक किसान का शव मिला था। गले में शर्ट का फंदा कसा हुआ था। रविवार को हुए पोस्टमार्टम में गला घोंटे जाने की बात कही गई है। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला अमर सिंह निवासी राजू 16 जुलाई को साइकिल लेकर शहर लोहे का दरवाजा खरीदने के लिए निकले थे।
इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटे। शनिवार की सुबह उनका शव सिरसागंज मार्ग पर झाड़ियों के पीछे मिला था। भाई सुखदेव ने आरोप लगाया था कि अमर सिंहआठ हजार रुपये लेकर निकला था, लेकिन उसके पास से रुपये बरामद नहीं हुए। लूट करने वालों ने ही उसकी हत्या की है। मामले में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम में भी मौत की वजह गला घोंटना बताया गया। थाना पुलिस ने उक्त मामले में कुछ संदिग्धों को हिरातस में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
ठेकेदार ने लगाया धमकी देने का आरोप
भोगांव। गांव सिवाई में विधायक निधि से बनाई जा रही सड़क निर्माण के दौरान एक युवक ने ठेकेदार व मजदूरों के साथ अभद्रता कर दी। ठेकेदार की ओर से थाने में शिकायत देकर युवक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। शिकायत पर पुलिस युवक लोकेश लोधी को पकड़ कर थाने ले गई। शांतिभग की धारा में चालान किया। पुलिस ने आलीपुर खेड़ा निवासी संदीप, विमल व रुई निवासी ब्रजेश के विरुद्ध भी शांतिभंग की कार्रवाई की।