भोगांव (मैनपुरी)। कस्बा निवासी एक युवती की बरात 15 जून को आनी है। इससे पहले ही वह घर में रखे नकदी जेवर लेकर प्रेमी संग चली गई। भाई की ओर से आरोपी प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती की शादी तय हो गई थी। बरात 15 जून को आनी है। रविवार की रात युवती छत पर सोई हुई थी। रात में वह शौच जाने का बहाना कर अपने प्रेमी आलोक कुमार के साथ चली गई। सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें जानकारी हुई। युवती के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें कहा है कि बहन घर में रखे करीब 90 हजार की नकदी व जेवर ले गई है। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।