फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूरामई में दबंगों ने बेच दी खेल के मैदान की मिट्टी

विज्ञापन
19एमएनपी-41- भोगांव के छाछा में अवैध खनन करते दबंग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। एक ओर शासन और प्रशासन खेल के मैदान विकसित करने के लिए पहल कर रहा है तो दूसरी ओर रसूखदार खेल मैदानों पर कब्जा करने में लगे हैं। करहल क्षेत्र में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है। प्रधान ने उप जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

विकास खंड करहल के गांव बूरामई में करीब दस बीघा का खेल मैदान पड़ा हुआ है। 17 मई की रात थाना क्षेत्र के ही गांव तोरिका निवासी कुछ दबंगों ने आधे खेल मैदान की मिट्टी बेच दी। रात में जेसीबी और ट्रैक्टर से मिट्टी का उठान कर लिया गया है। इतना ही नहीं जमीन को दबंगों ने अपने खेत में मिला लिया। दबंगों के आगे कोई आवास नहीं उठा पाया। मामले में ग्राम प्रधान गीता देवी ने उप जिलाधिकारी को शिकायत दी है। उन्होंने मामले में दोषियों पर कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें