फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
15एमएनपी-16-थाना दन्नाहार में पुलिस हिरासत में पुलिस पर हमला करने के आरोपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
दन्नाहार (मैनपुरी)। गांव जसवंतपुर में शराब बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सोमवार की देर शाम ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। इस दौरान बाइक क्षतिग्रस्त करने के साथ ही फायरिंग भी की थी। दरोगा की ओर से 54 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कीरतपुर चौकी इंचार्ज सोहन पाल सिंह को सोमवार की शाम गांव जसवंतपुर में अवैध शराब की बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर सिपाही तरन, सत्यवीर और हेमंत के साथ दो बाइकों से गांव पहुंचे थे। गांव निवासी राहुल शराब की बिक्री कर रहा था। उसे पकड़ना चाहा तो उसने ग्रामीणों को बुला लिया। मौके पर आए ग्रामीणों ने उनके व सिपाहियों के साथ मारपीट की। किसी तरह से पुलिसकर्मी वहां बाइक छोड़ जान बचाकर निकल सके। सिपाही तरन घायल हो गए। चौकी इंचार्ज ने राहुल, विवेक, अरविंद, विकास, अंशू पुत्र प्रमोद, भूरे, रामविलास, सर्वेश उर्फ पंडा, अंशू पुत्र दिनेश, अजय, अनिल, राहुल, अमित, शिवम व 30-40 अज्ञात के विरुद्ध पुलिस पर हमला करने संबंधी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। सोमवार रात से ही हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रहीं हैं। पुलिस ने बुधवार को नामजद अजय कुमार, सुनील, कृष्णा देवी और नेहा को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा। प्रभारी निरीक्षक बेगराम का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़
गांव जसवंतपुर में सोमवार की शाम पुलिस टीम पर हमले के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पकड़ी गईं महिला कृष्णा व नेहा की ओर से पुलिस पर घर में घुसकर मारपीट किए जाने व तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए। महिलाओं का आरोप हैं कि दबिश के नाम पर घर में तोड़फोड़ की गई। हालांकि थाना पुलिस की ओर से आरोपों को गलत बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें