27एमएनपी-13-जेल में मौजूद बंदी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रिश्तेदार
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बहू की मौत के मामले में जिला कारागार में निरुद्ध वृद्ध बंदी की बीमारी के चलते सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, लेकिन बेटा पिता के शव को देखने तक नहीं आया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि बहू की हत्या के मामले में वृद्ध, उनकी पत्नी व छोटा बेटा जेल में निरुद्ध हैं।
थाना भोगांव क्षेत्र में पड़ुआ रोड निवासी 65 वर्षीय रामप्रकाश की बहू ऊषा की वर्ष 2016 में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। घटना के बाद रामप्रकाश के बेटे रमेश कुमार की ओर से पिता, मां शारदा देवी व छोटे भाई सुदेश के विरुद्ध पत्नी की हत्या किए जाने का मामला दर्ज कराया था। वर्तमान में रामप्रकाश, पत्नी व बेटे के साथ जिला कारागार में निरुद्ध चल रहे थे। करीब चार पांच माह से उनकी तबियत भी खराब चल रही थी। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ने के बाद सैफई ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। वहां मौजूद मृतक के दामाद धनीराम ने बताया कि रमेश शव तो ले जाना दूर पिता को देखने तक नहीं आया। अब वही लोग अंतिम संस्कार करेंगे।