फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला 19 वर्षीय युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। गांव नगला मदारी निवासी एक 19 वर्षीय युवक का शव सोमवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतारा। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसके बारे में परिजन कोई वजह स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मदारी निवासी शिवचरण का 19 वर्षीय पुत्र अनीस उर्फ गंजा सोमवार की सुबह खेत की ओर गया था। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव एक खेत की मेड पर लगे पॉपुलर के पेड़ पर अगौंछा व दुपट्टा के फंदे से लटकता देखा तो परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 19 वर्षीय युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसके बारे में न तो परिजन न ही पुलिस कोई स्पष्ट वजह बता सकी। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें