फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियत के तहत रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। नौ लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्र्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार की देर शाम एसडीएम रतन वर्मा और सीओ आशोक कुमार ने पुलिस बल के साथ सिरसागंज रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान असरोही अड्डा के पास कुछ लोगों को पशुओं को मारते हुए ले जाते देखा। पुलिस ने महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके दो साथी भाग गए। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने बताया कि पशुओं को खिलाने के लिए नहीं है। घर जाने में देर हो रही थी इसलिए मारते हुए पशुओं को खदेड़ कर ले जा रहे थे। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों ने अपने नाम लालू बंजारा निवासी गांव बिलसवा महादेवा राजस्थान, कस्तूरी, धापू निवासी टालसऊ और प्रेमनगर राजस्थान, कमला गांव दौलतपुरा बंजारा, पिंकी गांव तलसऊ, मंजू और जमनी निवासी गांव कलम ककवा राजस्थान बताया। भागे हुए साथियों के नाम पप्पू निवासी प्रेमनगर और मुंशी निवासी दौलतपुरा राजस्थान बताया। पुलिस ने सभी 60 गोवंश मुक्त कराए। शनिवार को आरोपियों को न्यायालय भेजा।
विज्ञापन

कार में लगी आग
घटनास्थल गांव बघेरा के पास शुक्रवार की रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध कार में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस व अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंच गई। जब तक आग को बुझाया गया कार पूरी तरह से जल चुकी थी। इस बीच फिरोजाबाद से किसी संगठन के व्यक्ति द्वारा एक अधिकारी को फोन भी किया गया। बताया कि कार में गोवंश को ले जा रहे लोगों ने आग लगा दी। वहीं जब इस बारे में एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बात की गई तो उनका कहना था कि कार किसकी है, उसमें आग कैसे लगी। इसके बारे में अभी तक किसी की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। थाना पुलिस को जांच व कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें