फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र में दहशत, बदमाशों की तलाश में दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
कासगंज में बदमाशों की पिटाई से घायल संजय की बुआ रामश्री - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गांव चकेरी के समीप लूटपाट की वारदात के बाद क्षेत्र भर में दहशत फैल गई। एसपी ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की हैं। वारदात के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने खेतों से लेकर जंगलों तक कॉम्बिंग की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

बस यात्रियों के साथ बदमाश लगभग 30 मिनट तक लूटपाट करते रहे। घटनास्थल पर आसपास आबादी नहीं है। ऐसे में ग्रामीण भी जल्दी एकत्रित नहीं हो सके। बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया। दौकेली और चकेरी के दो परिवारों के सदस्यों को एक साथ घेरा। बदमाशों ने लूटपाट के साथ जमकर दहशत भी फैलाई। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ।
नहीं लगा यूपी 100 नंबर
कासगंज। पीड़ित हरपाल सिंह ने बताया कि लूटपाट और मारपीट के दौरान वह यूपी 100 नंबर डायल करते रहे, लेकिन संपर्क नहीं हुआ। लूटपाट के बाद बदमाशों के जाने के बाद यूपी 100 नंबर लगा। फोन पर संपर्क होने पर 20 मिनट के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पीड़ित की जुबानी, लूट की कहानी
- बदमाशों ने हथियारों के बल पर सभी यात्रियों को बंधक बना लिया। मदद के लिए तेज आवाज भी नहीं निकालने दी। अभी भी घटनाक्रम याद कर दिल में दहशत और डर है। बदमाशों ने बेरहमी के साथ मारपीट की। सभी यात्री बदमाशों के सामने गिड़ गिड़ाए, लेकिन वे बेरहम बने रहे।
- उदयवीर, पीड़ित।
- घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। सीओ सिटी पर्यवेक्षण करेंगे। जल्द ही घटना का खुलासा कराया जाएगा। ढोलना पुलिस को घटना के खुलासे के लिए तीन दिन की मौहलत दी गई है- सुशील घुले, एसपी।

कासगंज कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बोलते राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त एल वैंक्टेश?- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें