फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की गलती से "सम्मान" से वंचित रह गए 27 हजार किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुरूआत में डाटा फीडिंग करने की मची आपाधापी में हजारों किसानों के खाता संख्या गलत हो गए। इस वजह से किसानों को सम्मान निधि की धनराशि नहीं मिल पाई और वह अब तक निधि पाने के लिए भटक रहे हैं। हालांकि अब कृषि विभाग खाते दुरुस्त कराने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद सम्मान निधि पाने वालों की लंबी लाइनें लगी रही हैं। वही सरकार की ओर से एक लाख किसानों का लक्ष्य दिया गया था, इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला स्तरीय अधिकांश विभागों की ओर से फीडिंग का कार्य किया गया। पहले दौर में 95 हजार किसानों की फीडिंग की गई थी, और दूसरी किस्त के लिए करीब एक लाख किसानों का डाटा फीड किया गया। दोनों ही चरण में किसानों दस्तावेजों की फीडिंग के समय 27 हजार किसानों के गलत खाते पोर्टल पर चढ़ गए। इसकी वजह से किसानों के खातों में सम्मान निधि की धनराशि नहीं पहुंच सकी और किसान योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए। इतना ही नहीं 17 हजार किसान ऐसे भी हैं जिनके नाम, पिता व पति का नाम खातों से मिलान नहीं कर सका। ऐसे त्रुटियों को दूर करने के लिए कृषि विभाग को अब पापड़ बेलने पड़ रहे हैं। उप कृषि निदेशक विजय शंकर का कहना है कि गलत फीडिंग होने वाले खातों को दुरुस्त कराने के लिए एलडीएम के पास भेजा गया है ताकि खातों में संशोधन समय से हो सके। अन्य त्रुटियों को विभागीय स्तर पर दुरूस्त किया जा रहा है।
25 हजार नए किसानों की हुई फीडिंग
पोर्टल खुलने के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 25 हजार नए किसानों की फीडिंग हो चुकी है। वर्तमान में किसानों के दस्तावेंजों का संशोधन कार्य होने के साथ-साथ नए किसानों की भी फीडिंग चल रहे हैं। जिन किसानों की फीडिंग हो चुकी है उनको धनराशि जुलाई माह में मिलने की उम्मीदें जताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें