फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी आग, हजारों का नुकसान

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में डेली नीड्स की दुकानों में आग लगने के बाद जला सामान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। कस्बे के कासगंज गेट पर रविवार रात अराजक तत्वों ने दो दुकानों में आग लगा दी। जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया। दोनों दुकानदारों ने अराजकतत्वों के द्वारा दुकानों में आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

होडलपुर निवासी डालचंद की कासगंज गेट बाई पास पर डेली नीड्स की दुकान हैं। वहीं चंदन चौक निवासी भूपेश की छोटा रेस्टोरेंट है। रविवार की शाम दोनों दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। सुबह 3 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि तुम्हारी दुकानों से आग की लपटें निकल रही हैं। दोनों दुकानदारों ने आसपास के लोगों की सहायता से आग पर पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकानों में रखा सामान जल गया।
डालचंद की दुकान में रखा फ्रिज, इंवर्टर, बैटरी, गुटखा, सिगरेट के पैकेट लगभग सवा लाख रुपये का सामान जल गया। भूपेश की दुकान में रखे घी, रिफाइंड के टिन, आटा आदि लगभग 40000 रुपये का सामान जल गया। दोनों दुकानों के दरवाजे लकड़ी के है। दुकानदारों ने आशंका जताई कि अराजक तत्वों ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर दुकानों में आग लगाई है। पुलिस ने जानकारी होने पर मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें