फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग के समीप बने रेलवे क्वार्टर में मिले जले हुए मानव अवशेष

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में सूनसान रेलवे क्वार्टर जहां मिले जले शव के अवशेष - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सोरों(कासगंज)। सोरों-कासगंज रेल मार्ग पर देवरी रेलवे क्रासिंग के समीप बने रेलवे क्वार्टर से सोमवार की रात जले हुए मानव अवशेष मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने अवशेषों को परीक्षण के लिए पोस्टमार्टम गृह भेजा दिया है।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग संख्या 305-बी /2-ई के समीप ही ट्रैक मैनों के लिए रेलवे ने 6 जोड़ी रेलवे क्वार्टर बनवाये हैं। ये सभी क्वार्टर खाली पड़े हैं। इनमें रेलवे का कोई कर्मचारी नहीं रहता। सोमवार को कुछ बकरियां चराते हुए ग्रामीण बच्चे इन क्वार्टरों में घुस गए। जिनमें एक क्वार्टर पर जले हुए मानव अवशेष बच्चों ने देखे तो सूचना क्रासिंग पर तैनात रेलकर्मी को दी।
जानकारी होने पर अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। लोगों का कहना था कि किसी की हत्या कर शव को सुनसान क्वार्टर में जलाया गया है। अवशेष काफी दिन पुराने लगा रहे हैं। लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मानव अवशेष काफी पुराने लग रहे हैं। अवशेषों का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर परीक्षण के लिए अवशेष को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया है। परीक्षण के बाद ही पता लग सकेगा अवशेष कितने दिन पुराने हैं और अवशेष महिला के हैं या किसी पुरुष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें