फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने जीजा के साथ किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा के एक गांव में साले ने अपने एक साथी की मदद से जीजा के साथ कुकर्म किया। वहीं जीजा की मां को बेइज्जत कर दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एटा क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई है। पति पत्नी में विवाद हो जाने के बाद युवती अपने मायके जाकर रहने लगी। 28 अक्तूबर को युवती का भाई अपने साथी के साथ अपनी बहन की ससुराल पहुंच गया, जहां उसने जीजा के साथ मारपीट करते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो साले व उसके साथ ने उसके साथ कुकर्म किया। जबकि जीजा की मां की बेइज्जती कर दी।
जब पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की लेेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पीड़ित ने न्याय पाने के लिए कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी सतेंद्र पाल ने बताया कि कुकर्म का यह आरोप जीजा ने अपने साले पर लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें