फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या कर शव खेत में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव नगला बदन में नामजदों ने किसान की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृत किसान के बेटे ने सात नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि भूमि विवाद में फैसला करने के नाम पर आरोपी उन्हें घर से बुलाकर ले गए और गला घोंटकर हत्या कर दी। सभी फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव के मुकेश सोलंकी (45) पुत्र झाऊलाल का 15 दिन पहले ओमपाल पुत्र सौदान सिंह से एक भूखंड को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि मंगलवार दोपहर मामले में फैसला करने के नाम पर ओमपाल मुकेश को घर से बुलाकर ले गया था। मुकेश देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। रातभर कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह गन्ने के खेत में ग्रामीणों ने मुकेश का शव पड़ा देखा। पास में ही गमछा पड़ा था।
परिजनों के मुताबिक नामजदों ने गमछे से गला घोंटकर मुकेश की हत्या कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष यादव पहुंच गए। मुकेश के बेटे अखिलेश ने ओमपाल व उनके परिजनों पर साजिश के तहत पिता की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बेटे की तहरीर पर ओमपाल, राजेश पुत्रगण सौदान सिंह, सोनू, मोहित, रूपेंद्र, हृदेश पुत्रगण ओमपाल और सुनील पुत्र नेपाल सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें