फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजन के लिए सोलह श्रंगार में सजी सजनियां

विज्ञापन
कासगंज में करवाचौथ पर्व पर की पूजा के दौरान पंजाबी समाज की महिलाएं - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। कोरोना संकट के बीच सुहागिनों ने करवा चौथ का त्योहार उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने पति की दीर्घायु के लिए निर्जला उपवास रखा। चांद का दीदार होते ही सुहागिनों के चेहरे खिल उठे। चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास खोला।
विज्ञापन

सुहागिनों ने दिन भर पर्व की तैयारियां कीं। घरों में पकवान बना, शाम को सोलह शृगार किया और माता गौरी के समक्ष पूजा-अर्चना की। माता से अपने पति की लम्बी आयु की कामना की। इसके बाद चांद को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ा। वृद्ध महिलाएं नव विवाहिताओं को करवाचौथ वृत में अपनाए जाने वाले नियमों के बारे में जानकारियां दी गई।
चांद निकल आया क्या ?
चांद के दीदार को महिलाओं में खासी बेचैनी देखी गई। सांझ ढलने के बाद उन्होंने अपने बच्चों को छतों पर भेज दिया, ताकि बच्चे चांद निकलने की जानकारी उन्हें दे सकें। वे अपने बच्चों से बार-बार यही पूछती रहीं कि चांद निकल आया क्या? जैसे ही बच्चों ने चंद्रमा निकलने की जानकारी उन्हें दी तो उनके चेहर खिल उठे।
विज्ञापन

पंजाबी समाज ने की सामूहिक पूजा
कासगंज। करवा चौथ पर्व पर पंजाबी समाज ने सामूहिक पूजा अर्चना की। समाज की महिलाओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। इसके बाद उपवास खोला। रजनी कोहली, मोनिका कोहली, नीरू मदान, रमा आनंद, मंजीत आनंद, जसलीन चांडक, रेनू भसीन, रेखा भसीन, मोनिका भसीन, दीप्ती कोहली, भावना सेठी, मेघा सेठी, रेपू कोहली, सोनिया कोहली आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें