फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर की मारपीट, बचाने गए पड़ौसियों को भी पीटा, एसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्बा सहावर में घर में घुसकर मारपीट की गई। उन्हें बचाने पहुंचे पड़ोसियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। मोहल्ला काजी निवासी कल्लू ने आरोप लगाया कि मोहल्ले का ही संजय व उसके साथी 14 सितंबर की सुबह घर पर आ गए। गाली गलौज करने लगे तो उनका परिजनों ने विरोध किया।
विज्ञापन

इस पर आरोपियों ने उनके बेटे आकाश एवं बेटी काजल की मारपीट कर दी। उनकी चीख पुकार पर पड़ौस के राज एवं लाडो आ गए और उन्होंने बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनकी भी मारपीट कर दी। वहीं घर में सामान की तोड़फोड़ भी की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से आरोपी संजय व उसके साथियों की शिकायत की है। उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं पड़ौस के राज की मां राधा पत्नी रजनेश ने भी आरोपी के द्वारा की गई मारपीट की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें