फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेटीएम हैक करके 19449 रुपये उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। एक हैकर ने पेटीएम हैक करके 19449 रुपये उड़ा लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। नवीन चंद्र निवासी साहव वाला पेच ने अपने बैंक खाते से पेटीएम में 10 रुपये हस्तांरित किए। इसके बाद किसी हैकर ने उनके पेटीएम को हैक कर लिया। हैकर ने इसके बाद उनके पेटीएम से जुडे़ एक्सिस बैंक के खाते से 8500 रुपये तथा बैंक ऑफ बड़ौदा के खाते से दो बार में 10999 रुपये उड़ा लिए। जैसे ही धन निकाले जाने के संदेश मोबाइल पर अए तो वे सकते में आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक से संपर्क स्थापित कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। खाता धारक ने बताया कि उनके पास किसी का फोन तक नहीं आया। पेटीएम में 10 रुपये हस्तांरित करने के बाद ही हैकर ने इस धन से सामान की खरीदारी कर ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें