कासगंज। एक कारोबारी को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने का मामला सामाना आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है। व्यापारी राजीव केला निवासी पक्की गली भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के पॉलसी धारक हैं। उनकी 51125 रुपये की वार्षिक किस्त जमा होती है। एक ठग ने उनको 31 दिसंबर 2019 को फोन करके अपने को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने व्यापारी को बीमा प्रीमियम की किस्त तय तिथि से पहले जमा करने पर छूट देने का लालच दिया।
उसने इलाहाबाद बैंक की शाखा सिविल लाइन क्षेत्र खाता दिया। व्यापारी ने नेफ्ट के माध्यम से 45186 रुपये की धनराशि खाते में ट्रांसफर कर दी। जब कारोबारी ने बीमा कंपनी में जानकारी की तो पता चला कि धनराशि बीमा कंपनी को प्राप्त नहीं हुई है। यह भी जानकारी मिली कि बीमा कंपनी का कोई खाता इलाहबाद बैंक में नहीं है। ये जानकारी पाते ही उनके होश उड़ गए। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।