05एमएनपी-22-आलीपुरखेड़ा में अल्पसंख्यक सेमिनार में बैग देते कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री
- फोटो : MAINPURI
आलीपुर खेड़ा। भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव के क्रियान्वयन कराया जा रहा है। विरोधी दल नागरिकता संशोधन कानून के बारे में भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। यह बातें आबकारी मंत्री रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहीं।
रविवार को मैरिज होम में विद्या बाल कल्याण सेवा सदन की ओर से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का उद्घाटन आबकारी मंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों को लेकर कई योजनाएं चलाई जा रहीं हैं। जिससे शिक्षा के साथ साथ रोजगार भी मिल रहा है। नागरिकता संशोधन कानून पर अल्पसंख्यकों को विपक्ष द्वारा गुमराह किया जा रहा है।
आबकारी मंत्री ने 105 महिलाओं, पुरुषों को किटें और 65 अल्पसंख्यक महिलाओं व पुरुषों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संचालन करुणानिधि पांडेय ने किया। इस दौरान एसडीएम भोगांव पीसी आर्य, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यश कुमार वर्मा, विष्णुचंद्र, अनूप पांडेय, अंबरीश पांडेय, कसीम खां, मुन्ने खां, अलाउद्दीन मंसूरी, रत्नेश शाक्य, महाराज सिंह लोधी, दयानिधि पांडेय, बिल्लू मिश्रा, सुबोध मिश्रा, संतोष मिश्रा, हुकुम सिंह राजपूत, दीपू पांडेय, नवल पांडेय, देवेंद्र राजपूत मौजूद रहे।