फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, आक्रोशितों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोरहा के पास कार ने साइकिल सवार एक व्यक्ति व महिला को रौंद दिया, जिससे पुरुष की मौत हो गई, जबकि महिला घायल है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कासगंज-सोरों मार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस ने काफी देर तक समझाया। देर शाम तक जाम नहीं खुल सका था। कोतवाली के गांव गोरहा निवासी अभिनंदन (60) पुत्र कल्लू साइकिल से अपने छोटे भाई की पत्नी सुखरानी को लेकर गोरहा पुल पर जा रहा था। सामने की ओर से आ रही कार ने साइकिल सवारों को रौंद दिया। इससे अभिनंदन की मौत हो गई। जबकि सुखरानी घायल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर गोरहा के ग्रामीण पहुंच गए और कासगंज-सोरों मार्ग पर अवरोध लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पुलिस ग्रामीणों को समझाती रही। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया जबकि कार सवारों को लोगों ने पकड़ लिया। जिन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें