फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल के दुष्प्रभाव, पर्यावरण के प्रति बच्चों ने किया जागरूक

विज्ञापन
कासगंज में श्री अग्रसेन महिला समिति के कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारी व सदस्याएं समिति के नाम ? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। श्री अग्रसेन महिला समिति का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समस्याओं को लेकर जागरूक करते हुए लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई। प्रतिभागी बच्चों ने बेहतर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। शुभारंभ समिति के संरक्षक राकेश कुमार अग्रवाल एवं राधाकृष्ण गोयल ने महाराजा अग्रसेन एवं मां लक्ष्मी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

महिला समिति की अध्यक्ष प्रभा अग्रवाल एवं सचिव ममता अग्रवाल ने समिति की सदस्याओं की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में मोबाइल फोन से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए लघु नाटिका प्रस्तुत की। फैंसी ड्रेस कार्यक्रम एवं नृत्य कार्यक्रम में बच्चों ने बेहतर प्रस्तुति दी। वृक्ष बचाने के लिए प्रतिभागी बच्चों ने नृत्य के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। समिति की सदस्य कमलेश अग्रवाल ने हास्य प्रस्तुति दी।
संस्थापक राकेश अग्रवाल ने समिति के 15 वर्षों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला और समिति के स्थायी सेवाकार्यों की जानकारी दी। निवर्तमान अध्यक्ष शशि मित्तल को सम्मानित किया गया। सचिव रीता अग्रवाल ने समिति के सेवाकार्यों पर प्रकाश डाला। मंच का संचालन ्रणिता सिंघल एवं शिवानी अग्रवाल ने किया। इस दौरान सरोज अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, डा. गीता अग्रवाल, शशिप्रभा गोयल, बबली मित्तल, ऊषा गर्ग, रीता अग्रवाल, लीना अग्रवाल, कुमकुम अग्रवाल, प्रवीना, भारत सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें