फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने मुक्त कराई 140 बीघा सरकारी जमीन

विज्ञापन
कासगंज सोरों के गंगागढ़ में सरकारी जमीन पर कब्जा कराने पहुंचे अफसर - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। जिले में एक के बाद एक भूमि घोटाले खुलकर सामने आ रहे हैं। अब गंगागढ़ में बड़ा भूमि घोटाला मिला है। एसडीएम ने सरकारी पट्टे निरस्त कर जमीन को राज्य सरकार के अधीन करते हुए माफियाओं का कब्जा हटा दिया है। ट्रैक्टर और जेसीबी चलवाकर भूमि पर सरकारी कब्जा करवा दिया है और धोखाधड़ी करने वाले 20 जालसाजों के विरुद्ध सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

सोरों क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के अभी तमाम मामले सामने आए हैं। प्रशासन ने जांच में पाया है कि सरकारी संपत्तियों पर कई भूमाफियाओं ने जालसाजी कर कब्जा कर लिया है। उपजिलाधिकारी ललित कुमार ने अपने न्यायालय में विचाराधीन सोरों के गांव गंगागढ़ के मुकदमे में सुनवाई कर कार्रवाई कर दी है। उपजिलाधिकारी ने पाया है कि गंगागढ़ निवासी रामदयाल, बेदारी, रामभरोसे, जयपाल, सरबन, रामपाल, रामफूल, रामौतार, रामदत्त, रामप्रकाश, बाबू, रामचंद्र सभी अनुसूचित जाति के लोग हैं। इनके नाम गंगागढ़ में 140 बीघा जमीन पर सरकारी पट्टे किए गए थे, लेकिन इन लोगों ने सामान्य जाति के बलवंत, दर्शन, अमर सिंह, तिरलोचन, बेअंत, सरमुख, साहब सिंह निवासी गंगागढ़ एवं राकेश चंद्र निवासी आवास विकास कॉलोनी के नाम धोखाधड़ी कर जमीन के बैनामे कर दिए।
एसडीएम ने जांच में पाया कि इन सभी लोगों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और जालसाजी कर सरकारी संपत्तियों पर कब्जे किए हैं। एसडीएम रविवार को पुलिस और राजस्व टीम को लेकर गंगागढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी संपत्ति पर ट्रैक्टर और जेसीबी चलवाई। निशानदेही करते हुए यह जमीन सरकारी कब्जे में ले ली है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल विपिन कुमार को आदेश दिए हैं कि इन सभी माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। लेखपाल ने सोरों कोतवाली में मुकदमा दर्ज भी करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें