फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुच्छेद 370 हटाकर नरेंद्र मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया: किरण रिजिजू

Sun, 29 Sep 2019 08:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरण रिरिजू का स्वागत करते भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने की ताकत देश की जनता ने अपने जनादेश से दी है। नरेंद्र मोदी सरकार ने इस असंभव कार्य को संभव कर दिखाया है। मोदी ने 70 साल की जन आकांक्षाओं को पूरा किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने 370 खत्म करके देशवासियों का मान बढ़ाया है। पहले भारत को जादू करने वाला देश माना जाता था। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद विश्व की सोच में बदलाव आया है। आज विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ा है।

मथुरा में रविवार को एसकेएस ग्रांड पैलेस पर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आहवान पर 'राष्ट्रीय एकता अभियान' के तहत अनुच्छेद 370 और 35 ए पर 'जन जागरण व प्रबुद्ध गोष्ठी' में शिरकत करने आए किरण रिजिजू ने विरोधियों पर जमकर प्रहार किया। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके शुभारंभ किया। इस मौके पर महापौर मुकेश आर्यबंधु, सहकारी संघ अध्यक्ष तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें