फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज में दुष्कर्म और लूट के आरोपी के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस करते पुलिस अधीक्षक सुशील घुले - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म और लूट के मामले में दो फरार आरोपियों को कासगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विगत चार जुलाई को अमांपुर रोड पर भैंसोरा बुजुर्ग मोड़ से पहले कार सवार लुटेरों ने दो महिलाओं के साथ मारपीट कर जेवरात लूट लिए थे। इस दौरान एक महिला को अगवा कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के अगले दिन इसी प्रकार की घटना मैनपुरी में हुई। एटा पुलिस ने मामले का खुलासा कर तीन दिन पहले दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। मामले में एटा जिले के गोकुलपुर निवासी मुकेश यादव और मारहरा के काजीखेड़ा निवासी रामौतार फरार थे। पुलिस ने दोनों अपराधियों पर मंगलवार को 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया। कासगंज कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह एटा रोड पर नदरई के समीप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सुशील घुले ने अपराधियों से पूछताछ की। पुलिस ने दोनों इनामी अपराधियों को जेल भेजा है।
- दोनों इनामी अपराधियों पर 25-25 रुपये का इनाम घोषित था। कोतवाली पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और लूटे गए सोने के कुंडल बरामद किए हैं।
विज्ञापन

- सुशील घुले, एसपी।
शराब के नशे में की वारदात
कासगंज। दुष्कर्म और लूट के आरोपी मुकेश यादव ने पूछताछ में बताया कि वारदात शराब के नशे में की थी। तीनों आरोपियों ने एक साथ शराब पी। क्षमता से अधिक शराब पीने के बाद तीनों के दिमाग में इस तरह की वारदात देने की योजना बनी।
आरोपियों का है आपराधिक इतिहास
कासगंज। आरोपी पहले भी वारदातें करते रहे हैं। वर्ष 2007 में मुकेश यादव हत्या के मामले में जेल जा चुका है। इसके अलावा अपराधियों का मास्टरमाइंड 2008 में मैनपुरी से डकैती की वारदात में जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें