फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्का के खेत में रखवाली कर रहे किसान पर झोंके फायर

विज्ञापन
कासगंज पटियाली के सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रानी डामर में छर्रे लगने से घायल किसान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव रानी डामर में एक किसान पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। किसान पर फायर झोंका गया, जिससे उसे गोली के छर्रे लगे हैं। गंभीर अवस्था में किसान को पटियाली के चिकित्सालय से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

हमले का शिकार किसान शिवकुमार पुत्र रामशंकर निवासी रानी डामर हुआ। बताया गया कि शिव कुमार देर रात मक्का के खेत में रखवाली कर रहा था। कुछ देर को उसकी आंख लग गई। तभी पड़ोस के बाजरे के खेत में कुछ आवाज आने लगी। शिवकुमार ने आवाज लगाई तो बाजरा के खेत में छिपे सर्वेश व उसके साथियों ने पलटकर आवाज दी। इसी दौरान शिवकुमार की ओर गोली दाग दी।
गोली के छर्रे लगते ही शिवकुमार ने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की तभी आरोपियों ने दूसरा फायर झोंक दिया और वह लहुलूहान होकर गिर पड़ा। खेतों की रखवाली कर रहे किसान शोर करने लगे। इसी बीच फायर करते हुए सरबन व उसके साथी फरार हो गए। शिवकुमार ने अपने भाई को फोन कर सूचना दी।
विज्ञापन

परिवार के लोग और ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े और यूपी-100 पुलिस को सूचना दी। यूपी-100 पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायल शिवकुमार को पटियाली चिकित्सालय ले गई, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। शिवकुमार के भाई संतोष ने गांव के ही सरबन व दो अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
- सिकंदरपुर वैश्य थाने के नगला रानी डामर में गोली के मामले की पुलिस जंाच पड़ताल कर रही है। यह मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच पड़ताल के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। जांच में सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

- गवेंद्र गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी पटियाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें