फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश का कटा सिर मिलने से फैली सनसनी

विज्ञापन
8एमएनपी-40-दन्नाहार क्षेत्र के बिघरई में गोवंश का कटा सिर मिलने पर जांच करते एएसपी व पुलिस - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी/दन्नाहार। गांव बिघरई में रविवार की सुबह एक प्लास्टिक की बोरी में गोवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एएसपी ने गोकशों की तलाश के लिए छापामार कार्रवाई करते हुए गांव घुराई से छह गोकश गिरफ्तार कर लिए। एक घर से करीब 70 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। इसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। पकड़े गए गोकशों के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव बिघरई के पास जंगल में रविवार की सुबह करीब 11 बजे कुछ ग्रामीणों ने खून से सनी प्लास्टिक की बोरी देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक बेगराम मौके पर पहुंच गए। जब बोरी को खोला तो उसमें गोवंश का कटा मिला। प्रभारी निरीक्षक ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुला लिया गया। एएसपी ने पुलिस बल के साथ काफी देर तक जंगल की खाक छानी। दबिश के दौरान गांव घुराई से छह गोकश गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। दबिश के दौरान पुलिस को करीब 70 किलो प्रतिबंधित मीट के साथ ही छुरा आदि भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए गोकशों ने अपने नाम जुम्मन पुत्र जसौदा, शकीना पत्नी संजू, रूबी पत्नी इस्लाम निवासी गांव घुराई, शीरोज खंा पुत्र इशाक खां निवासी गांव दरबाह, मुन्नी पत्नी कोमल और फातिमा पत्नी अनवर खां निवासी गांव बड़ाहार बताया। पकड़े गए सभी आरोपी गोकशी के कार्य में लिप्त बताए गए हैं। सभी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
त्वरित कार्रवाई से माहौल हुआ शांत
गांव बिघरई के जंगल में गोवंश का कटा सिर मिलने के बाद माहौल गरमा गया था। तनाव की स्थिति बन गई थी। इस बीच मौके पर पहुंचे एएसपी ने एक के बाद एक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस बीच खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया था। अधिकारी ने सटीक सूचना पर गांव घुराई में दबिश देकर प्रतिबंधित मीट व आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से माहौल बिगडने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छह गोकश गिरफ्तार कर लिए हैं। बरामद मीट को जांच के लिए भेजा गया है। सभी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें