फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना अधिकारी को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। डूडा के परियोजना अधिकारी को बर्खास्त सर्वेयर ने कार्यालय में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। बचाव में आए कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की गई। शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि छह जनवरी की शाम करीब तीन बजे डूडा से बर्खास्त सर्वेयर उपेंद्र सिंह गौर कलक्ट्रेट स्थित डूडा कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि आते ही उपेंद्र ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी योजना के तहत करहल रोड निवासी एक व्यक्ति से सर्वेयर ने अवैध वसूली की है। परियोजना अधिकारी के अनुसार इस संबंध में जब उन्होंने लाभार्थी से बात की तो उसने रुपये लेने की बात से इंकार कर दिया। अधिकारी के अनुसार जब आरोप गलत साबित हुआ तो उपेंद्र उनके साथ अभद्रता पर उतारू हो गया। गाली गलौज करने लगा। जब कर्मचारी बीच में आए तो उनके साथ भी गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगा।
परियोजना अधिकारी के अनुसार उपेंद्र सर्वेयरों पर अवैध वसूली का दबाव बनाता है। अपात्र लोगों का चयन करने पर पूर्व में उसके विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसके चलते ही उसे बर्खास्त कर दिया गया था। परियोजना अधिकारी डूडा आरके सिंह ने सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है उपेंद्र
डूडा के परियोजना के अधिकारी को धमकी देने का आरोपी हिंदू युवा वाहिनी का जिलाध्यक्ष है। अधिकारी के अनुसार पूर्व में सिटी मिशन प्रबंधक को भी धमकी दी थी।
पीओ डूडा की तहरीर पर उपेंद्र सिंह गौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- भानुप्रताप, प्रभारी कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें