फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन की हत्या का मामला- आरोपी पुलिस वाहन चालक की तलाश, मृतक का बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी में अंग्रेजी शराब के सेल्समैन की हुई हत्या के मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कारण स्पष्ट करने के लिए मृतक का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार रात सुन्नगढ़ी में अंग्रेजी शराब के सेल्समैन उपेंद्र की हत्या हुई। शक में सुन्नगढ़ी पुलिस के वाहन चालक श्याम सिंह के खिलाफ मृतक के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी वाहन चालक फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की है। हालांकि अभी वाहन चालक का कुछ पता नहीं चला है। इधर सोमवार को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को मिली। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। कारण जानने के लिए मृतक के शव का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने बिसरा जांच के लिए आगरा भेज दिया है। अब रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
गिरफ्तारी की मांग कर रहे मृतक के परिजन
फरार पुलिस वाहन चालक श्याम सिंह की गिरफ्तारी की मांग मृतक के परिजनों ने अधिकारियों से की है। मृतक के पिता रामशंकर ने पुलिस के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर मांग की है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाए। रामशंकर ने बताया कि अभी तक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजना चाहिए।
विज्ञापन

आरोपी पुलिस वाहन चालक फरार है। उसकी तलाश कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा गया है। - सुभाष यादव, थाना प्रभारी सुन्नगढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें