कासगंज। एसपी सुशील घुले ने सभी थाना प्रभारियों को हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो अपराधी जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं उनकी बराबर निगरानी की जाए। ताकि वह फिर से आपराधिक वारदात को अंजाम न दे सकें।
इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक शुक्रवार को 11 बजे ऑनलाइन क्राइम मीटिंग कर रहे थे। एएसपी आदित्य वर्मा, सीओ, आरके तिवारी, सीओ गवेंद्र पाल गौतम, सीओ शैलेंद्र प्रतिहार एवं सभी थाना प्रभारी मीटिंग में ऑनलाइन जुड़े। एसपी ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण रहना चाहिए। चोरी की लगातार हो रहीं घटनाओं पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। शहरी और ग्रामीण मार्गों पर पुलिस का निरंतर गश्त बना रहे। कभी भी गश्त की लोकेशन मांगी जा सकती है। संवाद