फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेआम घूम रहा अपहरण का आरोपी, दे रहा जान की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। करीब दो माह पूर्व एक किशोरी को अगवा करने का आरोपी खुलेआम घूम रहा है। किशोरी और परिजनों को बयान बदलने के लिए धमका रहा है। लेकिन अभी तक पुलिस ने मामला तक दर्ज नहीं किया है। आरोपी पहले भी एक बार किशोरी को अगवा कर ले जा चुका था। पुलिस अब पीड़िता के पिता पर तहरीर बदलने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की 16 वर्षीय पुत्री 27 अप्रैल के दिन बाजार गई थी। वहां घंटाघर चौराहा पर आरोपी युवक साथियों के साथ उसे अगवा कर ले गया था। किशोरी को न्यायालय में बयान दर्ज कराने का दबाव बनाया जाने लगा। जब पिता कोर्ट पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए थे। मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा तो किशोरी को पिता की सुपुदर्गी में दे दिया गया था। मामले में जब रिपोर्ट दर्ज करानी चाही तो पुलिस आनाकानी करने लगी।
पीड़ित पिता के मुताबिक आरोपी पहले उसकी पुत्री को अगवा कर ले जा चुका है। इसका मामला दर्ज कराया था, वहीं न्यायालय में बयान दर्ज होने के बाद दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई हुई थी। बावजूद इसके 27 अप्रैल को दोबारा अपहरण कर लिया गया। वह जब पुलिस के पास मामला दर्ज कराने पहुंचा तो उसे टरकाया जाने लगा। पीड़ित के मुताबिक पुलिस कहती है कि तहरीर बदल दो तो एनसीआर दर्ज कर लेंगे। न्याय के लिए अब पिता अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें