फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में हिम्मतपुर उजियारी ने सात रन से घिरोर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को हिम्मतपुर उजियारी का मुकाबला घिरोर की टीम से हुआ। रोमांचक मुकाबले में हिम्मतपुर उजियारी की टीम ने सात रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

हिम्मतपुर उजियारी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 94 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से अजय ने 24, रोबिन ने 19 रनों के योगदान दिया। घिरोर की तरफ से निक्की व सचिन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी घिरोर क्रिकेट क्लब की टीम संघर्ष करने के बाद निर्धारित ओवरों में 87 रन ही बना सकी। टीम की तरफ से सनी ने 28 और निक्की ने 10 रनों के योगदान दिया।
रोमांचक मुकाबले में हिम्मतपुर उजियारी को सात रनों से विजय मिली। मैच के अंत में सुजान सिंह यादव ने अजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया। अंपायर की भूमिका अतुल व लालू ने निभाई। महेश डीलर, रनवीर सिंह, भीमसेन, कमलेश, बबलू यादव, अंकित यादव, अंशुल यादव, विकास यादव, रानू, बिल्लू, रिषभ, लालू, बल्ले, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें