फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरटीओ नोटिस से स्कूली बच्चों का तैयार कर रहा सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। संभागीय परिवहन विभाग स्कूली बच्चों की सुरक्षा का कवच नोटिस से तैयार करने में जुट गया है। स्कूली वाहन अभियान के तहत नोटिस जारी किए जा रहे है। वाहनों के परमिट और फिटनेस के संबंध में जानकारी मांगी जा रही है। 29 स्कूली बसों का पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की गई है। 8 जुलाई से शहर की सड़कों पर स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

हर साल स्कूली वाहन की वजह से किसी न किसी नौनिहाल की जान चली जाती है। घटना के समय स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की जाती है लेकिन उसके बाद मामलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। अब विभाग की तरफ से स्कूल वाहन अभियान शुरू किया गया है। अभियान के तहत 7 जुलाई तक स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजे जा रहे है और उनको वाहनों की फिटनेस व परमिट के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत 29 अनफिट स्कूली बसों का पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की गई है। एआरटीओ (प्रशासन) विनय कुमार सिंह ने बताया कि 8 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों की चेकिंग की जाएगी। कोई वाहन परमिट या अनफिट मिलता है, तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें