फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सनराइज और थ्राइव फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल में

विज्ञापन
फुटबाल की विजेता टीमें
विज्ञापन
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन पुरुष फुटबॉल लीग के लीग चरण का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। शुक्रवार को खेले गए मैचों में सनराइज फुटबॉल क्लब और थ्राइव फुटबॉल अकादमी ने शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लीग चरण समाप्त होने के बाद सनराइज फुटबॉल क्लब, थ्राइव फुटबॉल अकादमी, आगरा फुटबॉल अकादमी और यादव फुटबॉल क्लब ने अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में सनराइज फुटबॉल क्लब ने 9 पैरा फुटबॉल क्लब को 3-1 से हराया। सनराइज की ओर से देवेश पालीवाल ने दो गोल और सोनू ने एक गोल किया, जबकि 9 पैरा की ओर से अमित ने एकमात्र गोल दागा। पूरे मैच में सनराइज का आक्रामक खेल और गेंद पर नियंत्रण प्रभावशाली रहा।

दूसरे मुकाबले में थ्राइव फुटबॉल अकादमी ने श्रीजी फुटबॉल क्लब को 1-0 से शिकस्त दी। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल यशराज ने 51वें मिनट में कर टीम को सेमीफाइनल का टिकट दिलाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह चौहान ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं और ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनती हैं। पूर्व खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामसकल गुर्जर ने खिलाड़ियों से अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
आज सेमीफाइनल मुकाबले सनराइज फुटबॉल क्लब बनाम थ्राइव फुटबॉल अकादमी के बीच और आगरा फुटबॉल अकादमी बनाम यादव फुटबॉल क्लब के बीच होगें।
इस दौरान प्रतियोगिता के अध्यक्ष बिल्लू चौहान, राघवेंद्र सिंह चौहान, जोगेंद्र सिंह चौहान, आदित्य चौहान, वीरेंद्र सिंह चौहान, राजीव सोई, अक्षय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें